गिरडीह, जनवरी 26 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय बाजार के गांधीनगर स्थित खेल मैदान में रविवार को गांडेय बिग बैश सीजन 2 नामक क्रिकेट टूर्नामेंट का दो सेमीफाइनल मैच खेला गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को खेला जाएगा। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रुप में जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी और अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि मनीष वर्मा उपस्थित रहेंगे। रविवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच कुंदन वारियर्स और आरिश 11 के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए आरिश 11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 135 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुंदन वारियर्स की टीम ने 7 विकेट खोकर 9.5 गेंद में लक्ष्य को हासिल कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल सुपर सेविंग मार्ट और रामचंन्द्र ऑटो के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर सेविंग की...