किशनगंज, फरवरी 2 -- ठाकुरगंज निज संवाददाता। ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन द्वारा गांधी मैदान में आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी का दूसरा मैच बेहद रोमांचक रहा। जिसमें रानी ड्रेसेस की टीम ने एलसीसी को 183 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच में उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रानी ड्रेसेस के आजम अली को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मो. जकी मुख्तार आलम उपस्थित रहे। मैच का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया। यह मुकाबला 20-20 ओवर का था। एलसीसी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया और रानी ड्रेसेस को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहली पारी में रानी ड्रेसेस ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 305 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कुमार ने 79, चंदू ने 59 और बोनोम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.