रुडकी, मार्च 26 -- रुड़की। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से नेहरू स्टेडियम में 33वीं फेडरेशन कप टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन 27 से 29 मार्च तक होगा। इस प्रतियोगिता में देशभर से 20 महिला एवं पुरुष टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतिभागी टीमों में लक्षद्वीप, पांडिचेरी, तमिलनाडु, गोवा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल और उत्तराखंड शामिल हैं। चैम्पियनशिप का उद्घाटन 27 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा करेंगे। आयोजन समिति में देशराज कर्णवाल, अवतार सिंह चौधरी, अमजद उस्मानी, इमरान सादिक, संजय तिवारी और शकील अहमद प्रमुख रूप से शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...