नई दिल्ली, जून 21 -- CJP Protest Viral Video: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुआई में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट जारी है। आज प्रदर्शन का दूसरा दिन है। सीजेपी की मुख्य मांग अभी भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेना है। लेकिन, इस बीच प्रोटेस्ट साइट से कई वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से तैर रहे हैं। लोग इनको लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इन वीडियो में कहीं दीपके को लकड़ी से क्रिकेट खेलते देखा जा रहा है, कहीं मंच पर नारे लगाए जा रहे हैं- मेरा लिंग, मेरी मरजी। थाली-चम्मच बजाने से लेकर गाना-बजाना तक के वीडियो सामने आए हैं। क्या आपने इन वीडियो को देखा है? अलग-अलग वीडियो पर बात शुरू करने से पहले आपको बता दें कि दीपके लगातार लोगों से जंतर-मंतर पर जुटने के लिए अपील कर रहे हैं। उन्होंने री...