अमरोहा, मई 27 -- क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि एक पक्ष ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तहरीर पुलिस को दी गई। क्षेत्र के गांव कटाई निवासी जावेद सीआरपीएफ में तैनात हैं। फिलहाल वह छुट्टी पर आए हैं। सोमवार को जावेद व एक अन्य व्यक्ति के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेलने को लेकर दोनों पक्ष के बच्चों के बीच विवाद हो गया। उन्होंने अपने घर आकर परिजनों को झगड़े की जानकारी दी तो बड़े भी आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई। जमा भीड़ ने दोनों पक्षों को बमुश्किल समझा बुझाकर शांत कराया। आरोप है कि कुछ देर बाद दूसरे पक्ष ने जावेद के घर में घुसकर उसके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने मामले में तहरीर के आधार पर जांच व कार्रवाई करने की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.