हाजीपुर, अप्रैल 13 -- लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज थाना क्षेत्र पोझियां गांव में बच्चों के क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामला नगर परिषद क्षेत्र के पोझिया गांव का है,जहां बच्चों के बीच खेल के दौरान कहासुनी हुई थी। जो बाद में मारपीट, तलवारबाजी में बदल गई। जिसमे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तलवारबाजी का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम पोझियां गांव निवासी रिजवान अहमद अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाने के लिए घर से निकले, तभी बच्चों के विवाद को लेकर पहले से घात लगाए बैठे मोहम्मद सिराज, मोहम्मद इजाजुल और उनके कुछ साथियों ने उन पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- जमुई : मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ज...