बदायूं, मार्च 11 -- दातागंज, संवाददाता। क्रिकेट खेलने के विवाद में सभासद के भतीजे को घर से बुलाकर दो युवकों ने तमंचे से गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल और फिर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर के वार्ड नंबर 15 मोहल्ला आर्य समाज निवासी सभासद सुरेश माथुर के भतीजे वैभव 16 वर्ष पुत्र विपिन माथुर शाम को अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। खेल के दौरान किसी बात को लेकर युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। उस समय मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। बताया जाता है कि शाम के समय उसी विवाद की रंजिश में वैभव के दो दोस्त उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए और कांसपुर रोड पर सुनसान स्थान पर ले जाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.