बुलंदशहर, मई 22 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दोस्तपुर में क्रिकेट खेलने के मामूली विवाद में एक युवक के साथ जमकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव दोस्तपुर निवासी मेहूल सिंह पुत्र चरण सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 20 मई को उसका भाई लकी सिंह गांव में क्रिकेट खेल रहा था। उसी दौरान गांव का ही रहने वाला पवन पुत्र सुभाष वहां आया और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। लकी ने घर आकर जब यह बात अपने भाई मेहूल को बताई, तो मेहूल मामले की शिकायत करने और पूछने के लिए पवन के पास गया। पीड़ित का आरोप है कि बात करने पहुंचते ही आरोपी पवन उग्र हो गया। उसने गाली-गलौज करते हुए मेहूल पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। शोर-शराबा होने पर आरोपी ने पी...