प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 20 -- सदहा, हिन्दुस्तान संवाद। क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को लाठी से पीटकर घायल कर दिया गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के दमड़ी गांव निवासी मिराज शुक्रवार रात करीब 10 बजे तहसील मुख्यालय से बाइक से अपने घर लौट रहा था। उसके मुताबिक वह अभी रेडीगारापुर बाजार के समीप पहुंचा था कि पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर लाठी से हमला कर दिया। मारपीट में मिराज को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद बाजार में मौजूद लोगों ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्ता...