मिर्जापुर, जनवरी 6 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के मवैया गांव में मंगलवार क्रिकेट खेलने के विवाद में मनबढ़ों ने युवक की पिटाई कर दी। लात घूसों और चुल्ला से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी बेचन सरोज का 25 वर्षीय पुत्र अनिल सरोज दोपहर मवैया गांव स्थित मिश्रीलाल इंटर कॉलेज के मैदान में क्रिकेट खेलने गया था। क्रिकेट खेलने को लेकर आपस में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गई। मनबढ़ों ने युवक की लात घूसों और हाथ में पहने चुल्ले से मारपीट कर लहूलुहान कर दिए। पिटाई से युवक अचेत हो गया। मनबढ़ मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी होते ही जख्मी युवक के परिजन मैदान में पहुंचे। आनन-फानन में जख्मी अनिल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.