बलिया, मार्च 5 -- नगरा। क्षेत्र के लहसनी गांव में मंगलवार को क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इसको लेकर लेकर हुई मारपीट में 26 वर्षीय शमसेर, 24 वर्षीय बबलू, 21 वर्षीय नीतीश तथा दूसरे पक्ष के 23 वर्षीय दीपक पांडेय, 22 वर्षीय कन्हैया गोंड, 20 वर्षीय शिवम पांडेय, 21 वर्षीय दीपक, 18 वर्षीय सिंटू आदि शामिल है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...