देवघर, जून 15 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के खेरवा मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बंदरबोना गांव निवासी छोटू यादव के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर लिया। उसका इलाज जारी है। घायल के परिजन चुरामन यादव ने बताया कि छोटू यादव रविवार को क्रिकेट खेलने के लिए खेरवा मैदान गया था। खेल के दौरान किसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ अज्ञात युवकों से उसका विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- सरोखंनपुर पेट्रोल पंप के पास विवाद में युवक की पिटाई आरोप है कि विवाद के बाद युवकों ने छोटू यादव के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन तत्का...