दरभंगा, मई 23 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र अरई गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान खिलाड़ी आपस में ही उलझ गए। इस दौरान हुई मारपीट में दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। तनाव को देखते हुए एसटीपीओ टू एसके सुमन सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार आदि दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रशासन एवं गणमान्य लोगों के सहयोग से मामला को शांत किया गया। इस दौरान ईट पत्थर फेंकने से दो-तीन लोग चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। जिसे पूछताछ के बाद बाद में छोड़ दिया गया। गांव में मामला स्थिर बना हुआ है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, चार महिलाएं घायल पुलिस मौजूद है। इस मामले में सिमरी थानाध्यक्ष के बयान पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। बताया गया है कि गांव में क्रिकेट खेलने के दौरा...