संवाददाता, मार्च 22 -- यूपी के शाहजहांपुर में ओसीएफ ग्राउंड पर क्रिकेट मैच के दौरान शनिवार दोपहर 30 वर्षीय खिलाड़ी सोनल चंद्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मैदान पर अचानक सीने में दर्द उठने पर साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से बरेली ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के को-ऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव ने बताया कि रोजा के आदर्श नगर कॉलोनी निवासी सोनल चंद्रा शनिवार को ओसीएफ और फैक्ट्री के बीच खेले जा रहे मैच में शामिल थे। बैटिंग के दौरान उन्होंने 33 रन बनाए। इसके बाद मैदान पर बैठते समय उन्होंने साथियों से सीने में दर्द की शिकायत की। पहले उन्हें रोडवेज के सामने एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बरेली अस्पताल भेजा गया। यह भी पढ़ें- UP Top News: 1000 रुपये के विवाद में डबल ...