क्रिकेट खिलाड़ी कार्तिकेय का अंडर -19 टीम में चयन
पीलीभीत, मई 23 -- पीलीभीत। इनीशियम ग्लोबल स्कूल के कक्षा नौ के छात्र कार्तिकेय शर्मा ने बरेली मंडल की अंडर-19 ब्वायज क्रिकेट टीम में अपना स्थान बनाकर गौरवान्वित किया है। पिछले कई वर्षों से कार्तिकेय स्कूल की क्रिकेट अकादमी 22-यार्डस क्रिकेट अकादमी में नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रहे हैं। इससे पूर्व पीलीभीत डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन की अंडर-19 टीम ने शाहजहांपुर, बदायूं और बरेली की टीमों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रधानाध्यापक रितिका धमेजा, प्रशिक्षक रिजवान खान, सहायक प्रशिक्षक सैयद नातिक अली ने कार्तिकेय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- क्रिकेट खिलाड़ी कार्तिकेय का अंडर -19 टीम में चयन यह भी पढ़ें- अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल 23 से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.