पीलीभीत, मई 9 -- अमरिया। कस्बे में प्रीमियर लीग के तीसरे दिन क्रिकेट क्लब परेवा वैश्य और युवा क्रिकेट क्लब अमरिया के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में क्रिकेट क्लब परेवा वैश्य ने युवा क्रिकेट क्लब अमरिया को 22 रनों से हराकर जीत दर्ज की। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए परेवा वैश्य के खिलाड़ी मोहसिन को मेन आफ द मैच चुना गया। 23 मई तक चलने वाले प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में कुल दस टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट में सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ मुकाबले खेलेंगी। टॉस जीतकर क्रिकेट क्लब परेवा वैश्य ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 139 रन बनाए। यह भी पढ़ें- प्रियांशी की पारी से वंडर वुमेंस ने यशराज क्लब को हराया लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवा क्रिकेट क्लब अमरिया की टीम ने 14 ओवर में 117 रन ही बना सकी। इस तरह क्रि...