क्रिकेट को लेकर दो पक्ष के लोगों में मारपीट, तीन घायल
पीलीभीत, मार्च 24 -- पीलीभीत। मामूली कहासुनी को लेकर ग्राम चंदोई में दो अलग अलग समुदाय के युवकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। एक पक्ष की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मारपीट में शामिल दोनों पक्षों के लोगों की तलाश कर रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदोई निवासी मोहम्मद इसरार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे उसका भाई आशिफ निवासी ग्राम चंदोई और सिरसा के बीच खाली पड़े खेतों में क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान मोहल्ला खकरा निवासी सोनी सरकार,टिंकू निवासी ग्राम चंदोई, दिलप्रीत निवासी खकरा समेत आठ से 10 अज्ञात लोगों ने उसके भाई के साथ गाली गल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.