अमरोहा, अप्रैल 28 -- क्रिकेट की कोचिंग के लिए लखनऊ गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों को उसका शव केजीएमयू हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखा मिला। पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने अब इस मामले में जहर देकर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। लखनऊ लेकर जाने वाले व्यक्ति व उसके साथियों के खिलाफ थाना नौगावां सादात में तहरीर दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव हादीपुर कलां निवासी विनोद कुमार द्वारा पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक उनका बेटा नितिन कुमार क्रिकेट का बेहतरीन खिलाड़ी था। खेलते हुए देखने पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने विनोद कुमार से कहा कि नितिन क्रिकेट में अपना कैरियर बना सकता है, बशर्ते कि उसे ठीकठाक कोचिंग ...