बुलंदशहर, फरवरी 25 -- बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव टिटोटा में क्रिकेट के विवाद को लेकर युवक से मारपीट कर दी। पीड़ित थाने से शिकायत कर लौट रहा थ। इस दौरान आरोपियों ने घेरकर दोबारा उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। गांव से टिटोटा निवासी मुनेंद्र राघव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका छोटा भाई चेतन राघव क्रिकेट खेल कर घर आया था। तभी गांव के युवकों से क्रिकेट खेलने में कमेंट करने को लेकर विवाद हो गया। आरोपियों ने पीड़ित के भाई चेतन राघव के साथ मारपीट कर दी थी। जिस मामले की शिकायत लेकर पीड़ित थाने गए थे। पुलिस ने घायल चेतन का मेडिकल करा दिया था। पीड़ित थाने से गांव लौट रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने रास्ते में घेर कर लाठी डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में चेतन बुरी तरह घायल हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.