सिद्धार्थ, जनवरी 4 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। मोहाना थाना क्षेत्र के नेपाल सीमा से सटे लीलाडिहवा गांव में क्रिकेट के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूब लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में सात लोग जख्मी हो गए। घायलों का माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक गांव के सिवान में शुक्रवार को दर्जनों युवक क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान किसी बात को लेकर लीलाडिहवा निवासी रामसुभग व इंद्रजीत के बीच कहासुनी हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों युवकों के घर वाले मौके पर पहुंच कर बीच बचाव कर सुलह समझौता करा दिए। इसी विवाद को लेकर शनिवार की देर शाम रामसुभग के घर वाले इंद्रजीत के घर पर जाकर विवाद करने लगे। दोनों पक्षों के बीच खूब लाठी डंडे व ईंट पत्थर चले।मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोग गंभीर रूप से घायल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.