क्रिकेट के विवाद में दंपति पर लाठी-डंडों से हमला,केस दर्ज
अयोध्या, मई 31 -- तारुन, संवाददाता। तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नसरतपुर मितनपुर में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित दिलीप कुमार यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका पुत्र अखिलेश अवध किसान महाविद्यालय नसरतपुर में क्रिकेट खेल रहा था। उसी दौरान गांव के राज यादव पुत्र राजकुमार यादव से उसका विवाद हो गया। जब उनका पुत्र घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी, तब वह उलाहना लेकर आरोपी के घर गये। इस पर विपक्षियो ने उनकी बात नही सुनी और गाली-गलौज शुरू कर दिया। शोर सुनकर पत्नी किरण यादव भी मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि विरोध करने पर राज यादव, राजकुमार व सुरेश कुमार ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोपियों ने दोबारा शिकायत लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.