चतरा, अगस्त 10 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिले में क्रिकेट के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और आगामी क्रिकेट सत्र की कार्ययोजना को लेकर चतरा जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने बैठक की। बैठक में जिले में क्रिकेट की वर्तमान स्थिति, आधारभूत संरचनाओं के विकास, प्रशिक्षण व्यवस्था और विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं के आयोजन पर चर्चा हुई। क्रिकेटरों ने अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए नियमित मैच एवं लीग प्रतियोगिताएं आयोजित कराने पर जोर दिया। खिलाड़ियों का कहना था कि नियमित प्रतियोगिताओं से युवा क्रिकेटरों को पर्याप्त मैच प्रैक्टिस मिलेगी और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। साथ ही जिले में क्रिकेट के लिए आवश्यक खेल सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की आवश्यकता बताई गई। अध्यक्ष विन...