औरंगाबाद, मार्च 24 -- हसपुरा प्रखंड के अमझर शरीफ में हजरत सैयदना वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 25वां नाइट सर्कल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें भदासी, अरवल, चौरी, गांधीनगर, मुस्लिमाबाद, अलीनगर, मिल्लत कालोनी, बरेलीचक, हजरत सैयदना वेलफेयर सोसाइटी, सीनियर एंड जूनियर, एल्कोरेश कमेटी अमझर शरीफ समेत 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला मुस्लिमाबाद एवं चौरी टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चौरी की टीम ने छह ओवरों में 22 रन बनाए। मुस्लिमाबाद टीम ने छह ओवर पूरे होने से पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता, उपविजेता के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधायक अमरेंद्र कुशवाहा और जिप प्रतिनिधि सह आजाद समाज पार्टी के नेता एकलाख खां ने सम्मानित किया। नेताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन से मनोरंजन के साथ समाज में एकता एवं भाईचारा...