गाजीपुर, जनवरी 8 -- सिधागरघाट। कासिमाबाद स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित शहीद शशांक सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सिवान ने गाजीपुर को 4 विकेट से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। सिवान के कप्तान ने टॉस जीतकर गाजीपुर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 20 ओवर में गाजीपुर ने 9 विकेट खोकर 169 रन बनाए। रोहित ने 51 रन और कप्तान अरशद ने 29 रन बनाए। सिवान की ओर से उत्कर्ष सिंह ने चार विकेट लिए। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिवान की टीम ने आखिरी ओवर में 6 विकेट गंवाकर 171 रन बनाकर जीत दर्ज की। एक समय सिवान 41 रन पर चार विकेट गंवा कर संकट में थी, लेकिन आर्यन और शाश्वत ने पांचवें विकेट के लिए 44 रन और आर्यन और शिवमुनि ने छठे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। सिवान की ओर आर्यन ...