संभल, जून 8 -- संभल। कैलादेवी क्षेत्र के गांव निरयावली में रविवार सुबह एक शादी समारोह के दौरान क्रिकेट खेलते समय गेंद लगने की घटना ने गंभीर रूप ले लिया। मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौसमपुर, थाना इस्लामनगर निवासी सूरज पुत्र महावीर अपने साले की शादी में शामिल होने निरयावली आए थे। बारात रविवार शाम को बहजोई जानी थी, लेकिन सुबह के समय गांव के कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान गेंद गांव निवासी हरीश चंद्र की बेटी को लग गई। इस पर लड़की के परिजनों ने आपत्ति जताई। आरोप है कि ग्राम प्रधान के भाई हेमसिंह, उनके चार पुत्र, कररू और उनके दो पुत्रों ने विवाद करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद आरोपी करीब 7-8 लोगों के साथ हरीश चंद्र के घर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.