बदायूं, मार्च 13 -- बदायूं, संवाददाता। क्रिकेट खेलते समय खेत में गई गेंद को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मामले में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सतीश पुत्र नन्हेलाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी वीरेंद्र पुत्र तोताराम के बच्चे खेत के पास क्रिकेट खेलते हैं। खेलते समय गेंद कई बार उनके खेत में चली जाती थी, जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल खराब हो रही थी। चार मार्च की दोपहर करीब दो बजे सतीश के पिता ने इस बात को लेकर वीरेंद्र से बच्चों को समझाने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात पर वीरेंद्र गाली-गलौज करने लगा और झगड़े पर उतारू हो गया। हालात बिगड़ते देख सतीश और उनके परिवार के लोग घर में जाकर बैठ गए, लेकिन आरोप है कि वीरेंद्र और उसके परिजन घर के गेट पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.