नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने क्रिकेट की दुनिया को एक नया शॉट दिया, जिसे दुनियाभर में स्विच हिट कहा गया। करीब एक दशक पहले इसकी शुरुआत हुई। बाद में कुछ और बल्लेबाजों ने इस शॉट पर भरपूर रन बटोरे। शॉट कुछ नहीं, बल्कि अपने स्टांस को गेंद से ठीक पहले चेंज करना होगा। अगर आप राइटी हैं तो लेफ्टी होकर शॉट लगाते हैं, जिसमें पूरे शरीर को लेफ्टी बैटर की तरह कर लेते हैं। उसी तरह लेफ्टी बैटर गेंद फेंकते समय राइटी बन जाता है। इस पर आपको स्क्वायर लेग रीजन में रन मिल जाते हैं, लेकिन स्विच हिट में नया तड़का न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने लगाया है, जो स्विच कवर ड्राइव लेकर आए हैं। दरअसल, सुपर स्मैश में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ ओटागो के लिए खेलते हुए, फिलिप्स ने ऑफ स्पिनर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के खिलाफ उल्टी दिशा में शॉट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.