नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट ही नहीं, विश्व क्रिकेट में नवीनतम बेहतरीन क्रिकेटर के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं। महज 15 की उम्र में वह अपने बल्ले से एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ने लगे हैं। दोहा में यूएई के खिलाफ ए क्लास क्रिकेट में खेली गई उनकी आतिशी पारी को कोई क्रिकेटप्रेमी भूल न पाएगा। महज 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट का भविष्य हैं। एक गेंद पर एक रन का जादू खत्म हो चुका है, वैभव प्रति गेंद तीन से ज्यादा रन बनाने का माद्दा रखते हैं। दुनिया के तमाम आला खिलाड़ी वैभव की प्रशंसा में शब्दों के फूल बरसा रहे हैं। वैसे, उन्हें अभी भी कच्चा या जूनियर खिलाड़ी मानने वाले बहुत हैं, मगर एक नया मानक स्थापित हो गया है कि जिस दिन वैभव का बल्ला बोलेगा, उस दिन दूसरे बल्लों ...