क्रिकेट एसोसिएशन ने किया नए एसडीओ का स्वागत
सिमडेगा, जून 1 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसडीओ सुमंत तिर्की से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से तौकीर उस्मानी और शशी भूषण मिश्रा ने एसडीओ को मोमेंटो भेंट कर उनका स्वागत किया। एसडीओ ने जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर एसडीओ ने कहा कि सिमडेगा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की और जिले में खेल के स्तर को ऊंचा उठाने तथा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहयोग देने का पूरा आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- एसडीपीओ एवं प्रशिक्षु डीएसपी को दी गई भावभीनी विदाई -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.