इटावा औरैया, मार्च 26 -- कस्बा स्थित मोती मंदिर मेला ग्राउंड्स में क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरिओम यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही मार्गदर्शन और मंच की होती है। उन्होंने कहा कि इस क्रिकेट एकेडमी के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा और वे आगे चलकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। एकेडमी संचालक वीनू तिवारी, शिखर आदि ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान मेला समिति के विनोद वर्मा, भगवान दास शर्मा, राजवीर यादव आदि पदाधिकारी के अलावा कई युवा व खेलप्रेमी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...