क्रिकेट एकेडमी में पिच रोलर के नीचे दबकर मासूम की मौत, गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा
गुरुग्राम, अगस्त 30 -- गुरुग्राम के ककरोला गांव स्थित श्री श्याम क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार दोपहर पिच रोलर के नीचे आने से 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्चे एकेडमी में ग्रिल फांदकर खेलने पहुंचे थे। खेलते वक्त एक बच्चे ने गलती से रोलर स्टार्ट कर दिया, जिस वजह से हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, काकरौला गांव में चार एकड़ में क्रिकेट एकेडमी संचालित हो रही है। एकेडमी के अंदर शुक्रवार को स्क्रैप व्यापारी रतन का बड़ा बेटा नील, छोटा बेटा आकाश सहित चार बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान अभ्यास करने वाले क्रिकेट पिच और जमीन को समतल करने वाला मिनी पिच रोलर एकेडमी के अंदर बिना किसी के निगरानी के खड़ा था। खेल-खेल में एक बच्चे ने गलती से मिनीएचर सर्किट ब्रेकर (एमसीबी) का बटन चालू कर दिया। इससे रोलर स्टार्ट हो गया और आकाश अचानक रोलर के सामने गिर गया। भारी-भरकम र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.