क्रिकेट आईटी स्ट्राइक ने हेलिजर बार्डन को 10 विकेट से हराया
कानपुर, जून 23 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त चंद्रा क्रिकेट अकादमी की ओर से चल रही स्पार्क सीपीएल सीजन-3 में मंगलवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जीडीएस स्पार्टन इलेवन ने रॉयल किंग क्लब को आठ विकेट से, दूसरे मैच में क्रिकेट आईटी स्ट्राइक जॉन ने हेलिजर बार्डन इलेवन को 10 विकेट से और तीसरे मैच में के न्यूज इंडिया इलेवन ने बीपीएम जी ब्लास्टर को 151 रन से पराजित किया। चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर हुए मैच में रॉयल किंग क्लब ने सौमित्र सिंह पाल के 67 रन और आयुष यादव के 27 रन की बदौलत 37 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन बनाए। गेंदबाजी में एनके पांडे ने दो विकेट लिया। जवाब में जीडीएस स्पार्टन ने नितिन सिंह के शानदार 86 रन और अरमान खान के 32 रन की मदद से 22.5 ओवर में दो विकेट पर 189 रन बनाकर मैच जीता। गेंदबाजी में युवरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.