कानपुर, जनवरी 22 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में एक मैच खेला गया। क्रिकेट आईटी एकेडमी ने पंकज क्रिकेट एकेडमी को 81 रन से मात दी। दूसरे मैच में आरवीएस एकेडमी ने कपिल एकेडमी को रोमांचक मैच में छह रन से हराया। किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान-बी मैदान पर क्रिकेट आईटी एकेडमी ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 257 रन बनाए। टीम की ओर से देव दुबे ने 65 व शिवांश ने 61 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में रिषभ, ईशांत, उदयराज व रचित त्रिवेदी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंकज क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 35 ओवर में नौ विकेट पर 176 रन ही बना सकी। टीम से आदर्श सिंह ने सर्वाधिक 68 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अखंड त्रिपाठी ने चार, यशराज ने दो विकेट झटके। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.