मुरादाबाद, मार्च 26 -- मुरादाबाद। एमपीएस क्रिकेट एकेडमी में चल रही अवस्थी मेमोरियल क्रिकेट लीग में गुरुवार को दो कमाल के मैच खेले गए। पहले मैच में आर्यंस क्रिकेट एकेडमी ने आसानी से रुक्मिणी क्रिकेट एकेडमी को हराया। वहीं दूसरे मैच में मेजबान टीम की सेंटपॉल क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों ने 49 रनों पर ढेर कर दिया और 111 रनों से यादगार जीत दर्ज की। पहला मैच रुक्मिणी क्रिकेट एकेडमी और आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुक्मिणी क्रिकेट एकेडमी 19.1 ओवर में 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए अमन नवाब ने 55, मोहम्मद उस्मान ने 23 रन बनाए। आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के लिए गेंदबाजी में सतीश गौतम ने चार व शान तुर्क और पीयूष सिंह ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आर्यंस टीम ने 15.1 ओवर में पांच विकेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.