क्रिकेट : व्यायामशाला वॉल्व्स ने जीता खिताब
मुजफ्फरपुर, जून 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर शाखा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार की देर रात मुजफ्फरपुर लीजेंड्स एवं व्यायामशाला वॉल्व्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में व्यायामशाला वॉल्व्स ने 21 रनों से जीत दर्ज की।बेस्ट विकेटकीपर विशाल बिनराजिका, बेस्ट बैट्समैन आयुष मोदी, बेस्ट बोलर अरमान नेमानी एवं शुभम मोटानी रहे। टर्फ किंग द्वारा शाखा के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। शाखा द्वारा विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर पवन ढंढारिया, गणेश डरौलिया, गोपाल नाथानी, संदीप तुलस्यान, संजय अग्रवाल, विक्रांत केजरीवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.