क्रिकेट : रोमांचक मैच में रेड टीम ने ब्लू को तीन विकेट से हराकर दर्ज की जीत
अमरोहा, जून 5 -- रुक्मणी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए मैच में रेड टीम ने ब्लू को तीन विकेट से हराकर मैच जीत लिया। मोहम्मद हुसैन को प्लेयर ऑफ-द-मैच चुना गया। गुरुवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट अकादमी की ब्लू टीम 34.5 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यश ने सबसे अधिक 28 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर अल्माज ने 20 रनों की पारी खेली। रेड टीम की ओर से मोहम्मद हुसैन ने पांच ओवर में दो मेडन फेंकते हुए मात्र आठ रन देकर दो विकेट हासिल किए वहीं कप्तान आयुष कुमार ने भी अपने 4.5 ओवर में छह रन देकर दो विकेट चटकाए। 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड टीम की शुरुआत भी निराशाजनक रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद मोहम्मद जीशान ने 23 और सूफियान ने 22 रन बनाकर पारी को संभाला। मोहम्मद हुसैन ने 15 रन जोड़कर ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.