प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 21 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय मैत्री पूर्ण क्रिकेट मैच गुरुवार को जिला खेल स्टेडियम में खेला गया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया l क्रिकेट मैच का उद्घाटन कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। क्रिकेट मैच के आयोजक कांग्रेस खेल कूद प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दुर्गेश तिवारी रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि भारत को आधुनिक, तकनीकी एवं दूरसंचार क्रांति की दिशा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मैच गोमती ग्लोबल स्कूल और अमेठी के बीच हुआ। यह भी पढ़ें- राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित जिसम...