चाईबासा, मार्च 23 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को खेले गए ग्रुप-ए के लीग मैच में बोकारो ने खूंटी को एवं रामगढ़ ने सिमडेगा को पराजित कर अपना विजय अभियान शुरू किया। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खूंटी की पूरी टीम निर्धारित बीस ओवर में किरण उरांव के नाबाद 31 रनों की बदौलत पांच विकेट के नुकसान पर 93 रन ही जुटा पाई। बोकारो की प्रियंका राज ने 17 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी बोकारो की टीम ने 12 ओवर में मात्र दो विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। बोकारो की ओर से खु...