चाईबासा, फरवरी 13 -- गुवा, संवाददाता। गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय यूथ क्रिकेट चैंपियनशिप के चौथे दिन बिरसा नगर टीम और किंग-11 टीम के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा गया और पूरे समय मैदान में रोमांच बना रहा। टॉस जीतकर बिरसा नगर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग 11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए। टीम की ओर से बल्लेबाजों ने संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन बिरसा नगर के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी कर रन गति पर नियंत्रण बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिरसा नगर की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। टीम के बल्लेबाजों ने तेज रन बटोरते हुए मात्र 4 ओवर में 2 विकेट खोकर 66 रन बना लिए और लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रकार बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.