आरा, दिसम्बर 15 -- उदवंतनगर। प्रखंड क्षेत्र के पियनिया खेल मैदान पर बिहार पुलिस टीम बनाम जनप्रतिनिधि के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता खेली गयी। उदवंतनगर बिहार पुलिस की टीम ने उदवंतनगर जनप्रतिनिधि को शानदार खेल की बदौलत हराकर कप जीता। एसडीपीओ राज कुमार साह ने विजेता टीम को कप प्रदान किया। मौके पर उदवंतनगर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, अर्जुन सिंह, मुखिया राजेश कुमार सिंह, समिति रामाशंकर राय, अंचल निरीक्षक मुकेश कुमार, गौतम कुमार, गजराजगंज प्रभारी चंचल महतो सहित अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...