प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 4 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। समर वेकेशन कप के तहत शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता के चौथे दिन दो सेमीफाइनल मैच हुए। पहला मैच स्टेडियम ट्रेनीज़ और आत्रेय एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर आत्रेय एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन बनाए। मोहम्मद साद ने 36, हर्ष शर्मा ने 29 और अमन वर्मा ने 34 रन बनाए। स्टेडियम ट्रेनीज की तरफ से हितेश ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट झटके। अंशुमान तिवारी और कुणाल ने 1-1 विकेट लिया। जवाब देने उतरी स्टेडियम ट्रेनीज़ की टीम ने 20 ओवर में 148 रन सात विकेट खोकर बना सकी। जिसमें अंशुमान तिवारी ने शानदार 58 रन की पारी खेली और हितेश ने 23 रन का योगदान दिया। आत्रेय अकादमी की तरफ से मो. साद ने 2 और अफक ने 1 विकेट लिया। आत्रेय एकेडमी ने जीत दर्ज कर फाइन...