प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 3 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लालंगज के अझारा वार्ड में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को अधिवक्ता टीम और नगर पंचायत टीम के बीच खेला गया, मैच रोमांच से भरपूर रहा। रोमांचक मुकाबले में अधिवक्ता टीम ने नगर पंचायत टीम को शिकस्त दी। मैच में टॉस जीतने के बाद अधिवक्ता टीम के कप्तान दीपेन्द्र तिवारी ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। निर्धारित सात ओवरों में चार विकेट खोकर अधिवक्ता टीम ने 58 रन बनाए। टीम की तरफ से विनोद ने 15 रन व श्रीश पांडेय ने 12 रन का योगदान दिया। जीत के लिए 59 रन बनाने को मैदान में उतरी नगर पंचायत की टीम 7 ओवर में 9 विकेट खोकर 51 रन ही बना सकी। अधिवक्ता टीम को 6 रन से विजेता घोषित किया गया। ऑलराउंडर विनोद मैन आफ द मैच बने। अंपायरिंग श्वेत मिश्र, विकास मिश्र, केबिन मार्शल ने की। स्कोरिंग ललित मल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.