क्रिकेटर समीर रिजवी के पिता के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
मेरठ, जुलाई 24 -- क्रिकेटर समीर रिजवी के पिता हसीन अख्तर के कैंट स्थित सोफिया स्कूल के पास करीब 2500 वर्ग फीट के अवैध निर्माण को रक्षा संपदा विभाग की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इसको लेकर रक्षा संपदा अधीकारी (डीईओ) विनीत कुमार की ओर से गत 13 जुलाई को पीपीई एक्ट में ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया था। इस आदेश के तहत रक्षा संपदा के एसडीओ वीके गुप्ता, प्रेमचंद, अधीक्षक देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम गुरुवार की शाम को सोफिया स्कूल के पास बंगला नंबर-86 पर पहुंची। वहां पावर ऑफ अटार्नी के आधार पर हसीन अख्तर के नाम से दीवार आदि का निर्माण कराया जाना पा गया, जबकि विभाग के रिकार्ड में उक्त जमीन सरदार करतार सिंह के नाम दर्ज होना बताया गया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार पीपीई एक्ट के तहत पूर्व में ही निर्माण रोकने, हटाने का नोटिस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.