नैनीताल, मार्च 18 -- भवाली। भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत बुधवार को कैंची धाम पहुंचे। जहां उन्होंने नीब करौरी महाराज के पटशिला के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह ने उनका स्वागत कर उन्हें बाबा की लीलाओं की जानकारी दी। श्रीसंत ने बाबा को श्रद्धा स्वरूप कंबल भेंट किया। कहा कि कैंची धाम आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई। उन्होंने जल्द बाबा के दर्शन के लिए आने की इच्छा भी जताई। मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...