पटना, फरवरी 22 -- 14 साल की उम्र में क्रिकेट जगत में सनसनी बन चुके वैभव सूर्यवंशी को बिहार सरकार ने सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें 50 लाख रुपये का इनाम दिया। मूलरूप से समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव रविवार को पटना के एक, अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने उनका सम्मान किया और 50 लाख का चेक सौंपकर उनका हौसला बढ़ाया। इससे पहले भी बिहार सरकार उन्हें सम्मानित कर चुकी है। इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह समेत अन्य नेता एवं अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वैभव सूर्यवंशी बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के क्रिकेट जगत के सितारे हैं। उन्हें बिहार सरकार ने सम्मानित किया है। वैभव की प्रतिभा को देखते हुए, पहले भी सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.