नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है। इसके साथ ही शादी को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर भी विराम लग गया है। खेल और राजनीति के इस हाई प्रोफाइल गठबंधन का लंबे समय से प्रशंसकों और समर्थकों को इंतजार था। रिंकू और प्रिया सरोज लखनऊ में 4 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। दोनों की सगाई भी लखनऊ में ही हुई थी। उस समय चर्चा थी कि शादी वाराणसी के होटल ताज में होगी। प्रिया सरोज के संसदीय क्षेत्र मछली शहर में वाराणसी का भी पिंडरा विधानसभा आता है।लखनऊ के होटल रमाडा या द सेंट्रम में होगा आयोजन क्रिकेटर और सांसद की शाही शादी का भव्य आयोजन नवाबों के शहर लखनऊ में होगा। लेकिन स्थान पर अंतिम मुहर लगनी अभी बाकि है। यहां के होटल रमाडा और द सेंट्रम में से किसी को फाइनल किया जाएगा। दोनों की सगाई भ...