रांची, फरवरी 27 -- झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस रांची के हरमू इलाके में स्थित उनके आवासीय प्लॉट के कॉमर्सियल उपयोग को लेकर दिया गया है। बोर्ड के अनुसार, यह जमीन केवल रहने के उद्देश्य से आवंटित की गई थी लेकिन वहां एक पैथोलॉजी लैब का संचालन किया जा रहा है जो नियमों के विरुद्ध है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि धोनी इस मामले में अपना पक्ष नहीं रखते हैं तो बोर्ड उनके भूखंड का आवंटन रद्द करने की सिफारिश कर सकता है।हरमू स्थित आवास के लिए जारी किया नोटिस घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने बताया कि आवासीय प्लॉट का कॉमर्शियल इस्तेमाल करने पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड राज्य आवास बोर्ड की ओर से नोटिस जारी किया गया है। उक्त नोटिस महेंद्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.