नैनीताल, जून 11 -- मुक्तेश्वर, संवाददाता। भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार इन दिनों खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाने मुक्तेश्वर पहुंचे हैं। गुरुवार को उन्होंने परिवार के साथ यहां कुमाउनी व्यंजनों का लुत्फ उठाया।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर व स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार 'भुवी' मुक्तेश्वर में अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं। बुधवार और गुरुवार को दोपहर का भोजन किया। मुक्तेश्वर के सरगाखेत स्थित चांदी माटी कैफे में लंच किया। लंच में उन्होंने मशहूर कुमाउनी भट्ट की चुड़कानी, आलू के गुटके, कुमाउनी रायता, राइस, भांग दाना चटनी, गुड़ घी, रागी रोटी, पापड़ ऑर्डर किया। भुवनेश्वर कुमार मुक्तेश्वर में एक होम स्टे में दो दिनों से ठहरे हुए हैं। भुवी ने बताया पहले भी मुक्तेश्वर आए हैं, उन्हें यहां का पर्यावरण और पहाड़ बहुत पसंद आते हैं। यह भी पढ़ें- क्रिकेटर भुवनेश्वर कुम...