क्रिकेटर प्रियांशु का चयन रेलवे में
वाराणसी, जुलाई 4 -- वाराणसी। जिले के क्रिकेटर प्रियांशु सिंह का चयन खेल कोटे से दक्षिण रेलवे चेन्नई में मैकेनिकल डिपार्टमेंट में जूनियर क्लर्क के पद पर हुआ है। प्रियांशु ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय विश्वविद्यालय क्रिकेट चैंपियनशिप में 2024 में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। इसके पहले प्रियांशु अंडर-19 क्रिकेट टीम स्कूल नेशनल क्रिकेट टीम एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ सहित तमाम टीमों से बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। वह बाएं हाथ के ओपनर बैट्समैन है। वाराणसी में ओलंपियन विवेक सिंह क्रिकेट अकादमी हरहुआ एवं शिवपुर क्रिकेट अकादमी से उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। साल 2014 में फतेहपुर क्रिकेट हॉस्टल में भी रहे हैं। उनके चाचा सतीश नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.