मुंबई, अगस्त 25 -- बंबई हाईकोर्ट ने मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की कैंटीन में कीड़े मकोड़े पाए जाने के बाद मंगलवार को कटाक्ष करते हुए पूछा कि क्या खिलाड़ियों को पता था कि वे 'मांसाहारी चाय' का सेवन कर रहे हैं। अदालत ने इसके अलावा एमसीए को यह भी निर्देश दिया गया कि वह गुरुवार को महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किए जाने से पहले अपने भोजनालयों के परिसर को साफ करे। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रविंद्र घुगे और न्यायमूर्ति गौतम अंखड़ की पीठ एमसीए की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें एफडीए के उस फैसले को चुनौती दी गई थी जिसमें खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के गंभीर उल्लंघनों के कारण इस क्रिकेट संस्था के बांद्रा कुर्ला परिसर में संचालित पांच रेस्तरां के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए थे।'रेस्तरां की रसोई में मक्खियां...